वाराणसी
Varanasi: सरस्वती शिशु मंदिर में होगा प्रतिभा की खोज प्रतियोगिता का शुभारंभ, प्रतिभावान बच्चों को मिलेगा मौका
Varanasi: एच आर डी संस्थान,मीरापुर बसहीं,वाराणसी एवं श्री शिव काशी सेवा समिति,वाराणसी द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाली प्रतिभा खोज प्रतियोगिता अब सफलता पूर्वक अपने 5 वें वर्ष में प्रवेश कर रही है.एच आर डी संस्थान के प्रबंधक अजय कुमार यादव व कार्यक्रम संयोजक राकेश वर्धन नें बताया कि इस प्रतियोगिता को विभिन्न विद्यालयों तथा छात्रों द्वारा सराहा जा रहा है तथा छात्र बेसब्री से इस प्रतियोगिता की प्रतीक्षा कर रहे हैं.इस प्रतियोगिता में प्राथमिक(कक्षा 3 से 5),जूनियर (कक्षा 6-8 )तथा सीनियर ( कक्षा 9-10 )वर्ग के किसी भी विद्यालय के तथा किसी भी माध्यम से पढ़ने वाले छात्र भाग ले सकते हैं.दो चरणों में होने वाली इस प्रतियोगिता के प्रथम चरण लिखित परीक्षा की शुरुआत 20 नवम्बर 2022 से 05 दिसम्बर 2022 तक होगी जो सरस्वती शिशु मंदिर,मीरापुर बसहीं,वाराणसी के अलावा आस पास के विद्यालयों में भी होगी.लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मेरिट लिस्ट के आधार पर सजीव मंचन (live quiz) के लिए चुना जाएगा.प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विजेताओं को ट्रॉफी,प्रमाण पत्र तथा आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे.व्यक्तिगत स्पर्धा के विजेताओं को जैक पॉट (साईकिल)दी जाएगी.हम बड़े हर्ष के साथ सूचित कर रहे हैं कि इस बार सजीव मंचन (live quiz) श्री महेश्वर जी के नव निर्मित चंद्र वाटिका (ए सी ) लॉन,मीरापुर बसहीं चौराहा,वाराणसी में 08 जनवरी 2023 को होगा.
