वाराणसी
Varanasi: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिये पूजा विशेष गाड़ी चलाई जाएगी

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
वाराणसी; रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिये उधना-छपरा-उधना के मध्य एक पूजा विशेष गाड़ी सं 09033/09034 का संचलन किया जायेगा । पूजा विशेष गाड़ी सं 09034 छपरा से 27 अक्टूबर,2022 को एवं पूजा विशेष गाड़ी सं 09033 उधना से मंगलवार 25 अक्टूबर,2022 को एक ट्रिप में चलाई जाएगी ।
गाड़ी सं 09034 छपरा –उधना पूजा विशेष गाड़ी का संचलन 27 अक्टूबर,2022 गुरुवार को छपरा से 08:00 बजे,बलिया से 11:05 बजे,गाजीपुर सिटी से 12:22 बजे, औड़िहार से 13:27 बजे,जौनपुर से 14:55 बजे,वाराणसी जं से 16:45 बजे प्रस्थान कर मिर्जापुर से 20:52 बजे,प्रयागराज छिवकी से 21:49 बजे,मानिकपुर से 23:22 बजे दूसरे दिन सतना से 01:15 बजे,कटनी से 03:00 बजे,जबलपुर से 04:30 बजे, इटारसी 07:55 बजे, खंडवा से 10:08 बजे,भुसावल से 12:15 बजे,जलगाँव से 12:45 बजे, नंदुरबार से 15:10 बजे छुटकर 17:30 बजे उधना पहुँचेगी ।
गाड़ी सं-09033 उधना-बनारस पूजा विशेष गाड़ी मंगलवार 25 अक्टूबर,2022 को उधना से 20:35 बजे प्रस्थान कर नंदुरबार से 22:50 बजे दूसरे दिन बुधवार को जलगाँव से 01:35 बजे,भुसावल से 02:10 बजे, खंडवा से 04:05 बजे, इटारसी से 06:15 बजे,जबलपुर से 09:40 बजे,कटनी से 11:05 बजे,सतना से 12:50 बजे,मानिकपुर से 14:37 बजे, प्रयागराज छिवकी से 16:15 बजे,मिर्जापुर से 17:12 बजे, वाराणसी जं 20:40 बजे, जौनपुर से 22:30 बजे, औड़िहार से 23:47 बजे तीसरे दिन गाजीपुर सिटी से 00:48 बजे,बलिया से 02:10 बजे छुटकर 05:00 बजे छपरा जं पहुँचेगी ।
इस गाड़ी की संरचना में साधारण द्वितीय श्रेणी के 07,शयनयान श्रेणी के 13,पावर कार 01 तथा एस.एल.आर.डी के 01 कोचों सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे।