Connect with us

वाराणसी

Varanasi: मुस्लिम महिलाओं की गाय के गोबर और मिट्टी से पर्यानुकूलित दीपक तैयार करने पर हुई शूटिंग

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी| सिंगापुर के प्रोडक्शन हाउस की टीम फिल्म निर्देशक जो जो के नेतृत्व में रामपंथ द्वारा संचालित लमही के इन्द्रेश नगर में स्थित श्रीराम आश्रम में मुस्लिम महिलाओं द्वारा बनाये जा रहे पर्यानुकूलित गोबर और मिट्टी के दीपक की शूटिंग करने पहुंची। सिंगापुर की फिल्म कम्पनी काशी के साम्प्रदायिक सौहार्द्र पर फिल्म बना रही है। इस फिल्म में मुस्लिम महिलाओं द्वारा दीपावली के दीपक बनाने का दृश्य फिल्माया गया। पिछले कई वर्षों से मुस्लिम महिला फाउण्डेशन एवं विशाल भारत संस्थान की महिलाएं दीपावली पर गाय के गोबर और मिट्टी का दीपक बनाकर लोगों को पर्यावरण के लिए जागरूक कर रही हैं। गाय के गोबर और मिट्टी का दीपक पर्यावरण के लिए उपयुक्त माना जाता है।

श्रीराम आश्रम में देसी गाय उपलब्ध है जिसके गोबर से मिट्टी का दीपक बनाकर मुस्लिम महिलाएं हिन्दू भाईयों को देती हैं। काशी की परम्परा और संस्कृति पर बन रही इस फिल्म का नाम ‘जीनियस ऑफ द लैंड’ है। फिल्म में हनुमान चालीसा फेम नाजनीन अंसारी को प्रमुख भूमिका में दिखाया गया है जो पिछले 16 वर्षों से साम्प्रदायिक एकता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए अभियान चला रही हैं। फिल्म निर्माण में पटकथा लेखन का काम बो ने किया एवं फिल्म निर्देशन टीम में सोनाक्षी पंडित, सूर्य, इसहाक, विष्णु आदि शामिल थे।

Loading...

फिल्म प्रोडक्शन टीम के सदस्यों को विशाल भारत संस्थान के अध्यक्ष डॉ० राजीव श्रीगुरू ने शाल देकर सम्मानित किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page