Connect with us

वाराणसी

Varanasi: ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

Varanasi: बेसिक शिक्षा परिषद वाराणसी के तत्वाधान में सेवापुरी ब्लाक स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवापुरी 391 विधानसभा के विधायक नील रतन पटेल नीलू शामिल हुए। इस कार्यक्रम में हर्षवर्धन सिंह जिला पंचायत सदस्य , विकासखंड सेवापुरी के खंड विकास अधिकारी रामाशंकर सिंह तथा क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
खेल का उद्घाटन करते हुए विधायक ने कहा कि बच्चे इस संसार में तुम्हें ध्रुव तारा की तरह चमकना है शिक्षकों के लिए आह्वान किया कि वे बच्चों की प्रतिभा को पहचान कर उन्हें निखारने का कार्य करें
इस क्रीडा समारोह में कुल 25 प्रकार के खेल का प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर आयोजन किया गया। कबड्डी में बरकी प्रथम स्थान पर रहा 50 मीटर दौड़ में प्रियांशु प्राथमिक विद्यालय हाथी का प्रथम स्थान रहा बालिका वर्ग में खुशबू प्राथमिक विद्यालय बरकी का प्रथम स्थान रहा 100 मीटर प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में शिवम बालिका वर्ग में खुशबू 200 मीटर दौड़ प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में वरुण बालिका वर्ग में अंजली पटेल 400 मीटर बालक में अंकित बालिका वर्ग में आंचल पटेल उच्च प्राथमिक स्तर में 100 मीटर दौड़ मे राघव सोनकर बालक वर्ग में तथा तनु कुमारी बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर रहे 200 मीटर में बालक वर्ग में मोहम्मद कैफ तथा बालिका वर्ग में नेहा यादव 400 मीटर में प्रियांशु पटेल तथा बालिका वर्ग में अर्पिता पटेल रही 800 मीटर दौड़ में भरत प्रजापति बालक वर्ग में तथा पूनम बिंद बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर विजेता रहे। कार्यक्रम में सफल छात्रों को मेडल और प्रमाण पत्र वितरित किया इस समारोह में सफल प्रथम स्थान प्राप्त जनपद स्तर पर प्रतिभाग करेंगे समापन समारोह में प्रेरित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी संजय कुमार यादव ने कहा कि आप आज यहां सफलता प्राप्त किए हो कल आप देश के खिलाड़ी बनकर देश का नाम रोशन करेंगे इस समस्त कार्यक्रम में 12 न्याय पंचायत के छात्र उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कोषाध्यक्ष राजेश पटेल ,उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ,उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ अध्यक्ष दिनेश सिंह, उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ सेवापुरी काशीनाथ यादव, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अध्यक्ष सेवापुरी से आनंद कुमार सिंह ,जिला महामंत्री आनंद कुमार सिंह, शिक्षामित्र संगठन के अध्यक्ष देवनाथ पाल अनुदेशक संघ अध्यक्ष गणेश सिंह सभी नोडल प्रधानाध्यापक शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे|

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page