Connect with us

वाराणसी

Varanasi: पुलिस लाइन्स स्थित शहीद स्मारक स्थल पर पुलिस स्मृति दिवस एवं पुलिस झण्डा दिवस का भाव पूर्ण किया गया आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

Varanasi: इस आयोजन के मुख्य अतिथि रामकुमार अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी रहे। इस अवसर पर ए सतीश गणेश पुलिस आयुक्त, कमिश्ररेट वाराणसी, के0 सत्यनरायणा पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र, संतोष कुमार सिंह अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध, अजय कृष्ण जिला जज वाराणसी, दयाशंकर मिश्र राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ पूनम मौर्या जिला पंचायत अध्यक्ष वाराणसी एवं धार्मिक गुरूओ के साथ-साथ हुकुम सिंह बैसला बिग्रेडियर 39वीं जीटीसी मौजूद रहें।

Loading...

मुख्य अतिथि रामकुमार अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी महोदय द्वारा अपने सम्बोधन में जनमानस की सुरक्षा में प्राणों को जोखिम में डालकर 21अक्टूबर1959 को उत्तरी सीमा से ढकी लद्दाख की चोटियों में सजग प्रहरियों की ड्यूटी करते हुए हमारे सीआरपीएफ के 10 जवानों को अचानक हमले में मातृ-भूमि की सुरक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहूत दे दी। उनके याद में प्रत्येक 21 अक्टूबर को सम्पूर्ण भारतवर्ष में पुलिस द्वारा पावन स्मृति की जाती है। उल्लेखनीय है कि सम्पूर्ण भारत वर्ष में 264 पुलिसजनों ने कर्तव्य की बेदी पर अपने जीवन को उत्सर्ग किया, जिसमें उ0प्र0 के 07 पुलिसजन सम्मिलित है, जिनका विवरण निम्न प्रकार है। उप निरीक्षक ना0पु0 822540887 मो0 कादिर जनपद गौतमबुध्दनगर, उ0नि0 852410170 बीरेन्द्र नाथ मिश्रा जनपद फतेहपुर, मुख्य आरक्षी ना0पु0 982765326 मुनील कुमार चौबे जनपद प्रयागराज, आरक्षी ना०पु० 112415405 मनीष कुमार जनपद बागपत, आरक्षी यातायात 112706789 जनपद गौतमबुध्दनगर, आरक्षी 152012412 सुमित कुमार जनपद मुजफ्फरनगर, आरक्षी 152240040 ललित कुमार जनपद गाजियाबाद, सम्मिलित रहे। सभी शहीद पुलिस कर्मियों का नामवार उल्लेख मुख्य अतिथि द्वारा किया गया।

इस अवसर पर राम सेवक गौतम पुलिस उपायुक्त काशी जोन, आरती सिंह पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन, अमित कुमार पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) सुर्यकान्त त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण दिनेश कुमार पूरी अपर पुलिस उपायुक्त यातायात, अवधेश कुमार पाण्डेय सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध / लाइन्स, उमेश कुमार दूबे प्रतिसार निरीक्षक कमिश्नरेट वाराणसी, संदीप कुमार राय प्रतिसार निरीक्षक वाराणसी ग्रामीण सहित कमिश्नरेट वाराणसी एवं ग्रामीण के समस्त सहायक पुलिस / क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी के साथ ही पुलिस विभाग के शाखा आयुक्त/8 पीएसी, अभिसूचना विभाग, सतर्कता, सीबीसीआईडी, ईओडब्लू. एटीएस, एवं अन्य विभाग से अधिकारी/कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया, तदोपरान्त पुलिस लाइन्स के विशेष सशस्त्र जवानों ने शोक सलामी दी तथा 2 मिनट का मौन रखा गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page