Connect with us

वाराणसी

Varanasi : पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण ने बाबतपुर में सर्किल बड़ागाँव के थानों का अर्दली रूम किया गया

Published

on

Loading...
Loading...

Varanasi : पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बाबतपुर में बड़ागाँव सर्किल के थाना बड़ागाँव, कपसेठी, मिर्जामुराद तथा महिला थाना के समस्त विवेचकों का अर्दली रूम किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा थाने में लम्बित हत्या, लूट, डकैती, महिला संबंधी अपराध के बारे में विस्तृत समीक्षा की गई तथा समस्त विवेचकों को गुण दोष के आधार पर विवेचनाओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही महिला सम्बन्धित अपराधो (पॉक्सो अधिनियम) को वरीयता के आधार पर निस्तारण करने तथा संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बड़ागाँव, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष थाना बड़ागाँव, कपसेठी, मिर्जामुराद तथा महिला थाना व बड़ागाँव सर्किल के उप निरीक्षकगण मौजूद रहे ।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page