वाराणसी
Varanasi: डाला छठ को लेकर नगर आयुक्त ने किया घाटों का भ्रमण, सफाई कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश
Loading...
Loading...
रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
Varanasi: नगर आयुक्त प्रणय सिंह के निर्देश पर आगामी डाला छठ के पर्व के दृष्टिगत नगर निगम वाराणसी द्वारा 88 घाटों की समुचित साफ-सफाई तथा रख-रखाव हेतु अनुबन्धित कार्यदायी संस्था विशाल प्रोटेक्शन फोर्स द्वारा किया जा रहा है। नगर आयुक्त प्रणय सिंह आज सुबह स्वंय तथा शासन द्वारा नियुक्त आई0एस0एस0 अधिकारी, नोडल अधिकारी युशु रस्तोगी के साथ सभी घाटों का भ्रमण किया गया, साथ में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 एन0पी0 सिंह भी थे। नगर आयुक्त द्वारा अस्सी घाट पर स्थित सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण किया गया तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को सफाई कार्य में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया गया।
Loading...
नगर निगम, वाराणसी द्वारा वर्तमान में गंगा के 88 गंगा घाटों पर चार बार गंगा का जल स्तर बढने के साथ ही गंगा का जल स्तर घीमी गति से घटाव की ओर होने के साथ जमी सील्ट के निस्तारण हेतु 74 पम्पों (अस्सी पर-08, भदैनी पर-02, चेतसिंह पर- 04, हरिश्चन्द्र घाट पर-05, चैकी घाट पर- 04, बबुआ पाण्डेय घाट पर -02, पाण्डे घाट पर-02, दशाश्वमेध व राजेन्द्र प्रसाद घाट व सटे अन्य घाटो पर- 06, कारीडोर में-04 मणिकर्णिका घाट पर-04, सिन्धिया घाट पर-02 गायघाट सटे घाटो पर कुल -10, तेलियानाला पर-04 व राजघाट क्षेत्र के घाटों पर-14 तथा नमो घाट पर-02, आदिकेशव घाट पर-01 तथा अन्य सम्बन्धित घाटों पर ) पर 74 पम्प आॅपरेटरों के माध्यम से सिल्ट का सफाई कार्य करायी जा रही है के साथ ही समस्त घाटों पर कुल 326 डस्टबीन की स्थान किया गया है। नगर निगम, वाराणसी द्वारा पूजा/आरती वाले मुख्य घाटों पर 06 अर्पण कलश (दशाश्वमेध, अस्सी, केदार घाट, राजघाट, सिन्धिया व कामेश्वर घाट) की स्थापना किया गया है तथा वर्तमान में छठ/देवदिपावली के दृष्टिगत मुख्य घाटों पर प्रथम पाली व द्वितीय पाली में सफाई कार्य कराये जाने के साथ ही अन्य घाटों पर सफाई कार्य हेतु कुल 339 सफाई कर्मचारियों की तैनाती किया गया है जो जमी सिल्ट का निस्तारण व घाटों का सफाई कार्य धीमी गति से गंगा जल स्तर के घटाव के साथ लगातार कर रहे है। जिससे आगामी पर्व पर आम जनमानस व श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो। उक्त के कार्यों का पर्यवेक्षण समय-समय पर सम्बन्धित सफाई एवं खाद्य निरीक्षक व अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने नगर निगम, वाराणसी के सभी अपर नगर आयुक्त/ जोनल अधिकारियों को निरन्तर इन क्षेत्रों में भ्रमण करने एवं नागरिकों/ श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न होने पाये इस हेतु निर्देशित किया गया है।
Continue Reading
