Connect with us

अपराध

Varanasi:सोनिया स्थित आयुर्वेदिक क्लीनिक के डॉक्टर पर केरल निवासी कर्मचारी ने बंधक बनाए जाने का लगाया आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट:मनोकामना सिंह

वाराणसी ।सिगरा थाना क्षेत्र के सोनिया में स्थित आयुर्वेदिक क्लीनिक में केरल के निवासी कर्मचारी को बंधक बनाने का मामला सामने आया है । कर्मचारी अभिलाष ने बताया कि मैं केरल निवासी हूं, यहां पर नौकरी करने आया था । मुझे पिछले चार-पांच दिनों से बंधक बनाकर रखा गया है। और मुझे भोजन भी सही से नहीं दिया जा रहा है। चार घण्टा तक पिटाई की गई है । किसी तरह इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस प्रशासन द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक एवं युवती को सोनिया पुलिस चौकी लेकर आई। जहां पर एक दूसरे पर लोग आरोप लगाते दिखें । वही, डॉक्टर ने बताया कि केरल से वाराणसी आने के पहले ही एक मोबाइल बुक कर दिया। जिसकी कीमत 13000 के आसपास थी । उसके बाद दो बार टिकट करा कर बनारस नहीं आया। एक बार सेकंड एसी का टिकट कटाया गया तो वह यहां आया। इसमें कुल मिला जुला कर ₹30 हजार रुपया खर्चा हुआ है।

Loading...

डॉक्टर ने आगे बताया की 10 दिन के बाद ही केरल जाने के लिए भाग निकला । जिसके मेरे ड्राइवर एवं कर्मचारी द्वारा पकड़ा गया। हम लोगों द्वारा उसे मोबाइल और पैसा देने के बाद जाने के लिए कहा गया । वह काम करने के लिए तैयार हो गया। कर्मचारी द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने कर्मचारी एवं डाक्टर में समझौता कराया।
सूत्रों के अनुसार इस तरह के आरोप डॉक्टर पर पहले भी लग चुके है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page