Connect with us

वाराणसी

Varanasi:नाबालिक किशोरी की मिली वरुणा नदी में लाश

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट:प्रवीण कुमार सिंह
घर से निकली सामान लेने दो दिन बाद वरूणा नदी में मिला शव
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।
वाराणसी: लोहता थाना क्षेत्र के अयोध्या पुर गांव कोरौत पुल के समीप किशोरी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। शव की काफी शिनाख्त काराने की कोशिश किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सोशल मीडिया पर खबर देखकर परिजनों ने थाने पर पहुंच कर शिनाख्त किया।
ग्राम मरुई पोस्ट मरुई थाना सिन्धौरा जिला वाराणसी के संजय गौतम की पुत्री काजल 15 वर्ष 25 अक्टूबर की शाम को साईकल से किसी काम से बगल के बाजार में गई थी। परिजनों ने खोजबीन के बाद 26अक्टूबर को थाना सिन्धौरा में गुमशुदगी दर्ज काराई थी। गुरुवार की सुबह लोहता थाना क्षेत्र के कोरौत पुल के नीचे वरुणा नदी में एक किशोरी की शव उतराया देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया पुलिस मौके पर पहुंच कर शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। सोशल मीडिया द्वारा परिजनों को पता चला परिजनों ने थाना पर आकर शिनाख्त किये। परिजनो ने बताया कि किसी ने हत्या करके शव को वरूणा नदीं में फेंक दिया है। परिजनों का कहना है की हमारी पुत्री काजल की मानसिक स्थिति ठीक नही थी। दवा चल रहा था मृतक तीन बहन एक भाई मे दूसरे नम्बर पर थी कक्षा नौ मे पढती थीं। थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने बताया की पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जा सकती है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page