Connect with us

पूर्वांचल

यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा के विधानसभा चुनाव के तारीखों का एलान आज, चुनाव आयोग 3.30 बजे जारी करेगा कार्यक्रम

Published

on

Loading...
Loading...

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पांच राज्यों यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान आज होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा शाम 3.30 बजे प्रेसवार्ता आयोजित कर पांचो राज्यों का चुनावी कार्यक्रम जारी करेंगे। कहा जा रहा है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए चुनाव आयोग कुछ नए नियम भी लागू कर सकता है। इसके तहत चुनावी रैलियों, मतदान केंद्रों से लेकर भीड़ प्रबंधन पर कुछ प्रतिबंध लागू हो सकते हैं।

राजनितिक दलों ने की थी समय पर चुनाव कराने की अपील

Loading...

कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट की वजह से मामले बढ़ने के बीच चुनाव आयोग से यूपी के राजनितिक दलों ने समय पर चुनाव कराने की मांग की है और चुनाव आयोग इसके लिए तैयार है। राजनितिक दलों की राय जानने के लिए आयोग ने तीन दिन का उत्तर प्रदेश का  दौरा भी किया था और गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने प्रेस कांफ्रेंस करके यह बताया कि सभी दलों ने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए चुनाव कराए जाएं। उनके मुताबिक सभी दल समय पर चुनाव चाहते हैं। लेकिन कुछ दल ज्यादा रैलियों के खिलाफ हैं और रैलियों की संख्या कम करने को कहा है। उन्होंने बताया कि राजनीतिक दलों ने घनी बस्तियों में पोलिंग बूथ बनाने का भी सुझाव दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि भीड़ संक्रमण बढ़ाने का स्रोत हो सकती है और सोशल डिस्टेंसिंग कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के प्रमुख तरीकों में से एक है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page