मनोरंजन
Stranger Things 5: वेक्ना की मौत ने तोड़ा फैंस का दिल, आखिरी एपिसोड की रिलीज से नेटफ्लिक्स क्रैश
मुंबई। Stranger Things सीजन 5 का बहुप्रतीक्षित फिनाले एपिसोड द राइट अपसाइड आखिरकार रिलीज हो गया है। सीरीज के अंतिम एपिसोड को लेकर लंबे समय से दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई थी। 31 दिसंबर को अमेरिका और 1 जनवरी को भारत में स्ट्रीम होते ही दर्शकों की भारी भीड़ नेटफ्लिक्स पर उमड़ पड़ी, जिससे ओटीटी प्लेटफॉर्म कुछ समय के लिए क्रैश हो गया।
सीजन 5 के फिनाले को देखने के बाद दर्शकों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कोई इसे भावुक और दुखद बता रहा है तो कई यूजर्स एंडिंग से निराश नजर आए।

वेक्ना की मौत से खुश नहीं यूजर्स
फिनाले एपिसोड में हेनरी उर्फ वेक्ना की मौत दिखाई गई है। हालांकि, जिस तरह से उसकी मौत दिखाई गई, उससे कई फैंस संतुष्ट नहीं हैं। यूजर्स का कहना है कि वेक्ना को बहुत आसानी से खत्म कर दिया गया। वह फायर और गंस से मारा जाता है। एक यूजर ने इस एंडिंग को बेहद खराब बताया।
एंडिंग से निराश हुए दर्शक
एक यूजर ने लिखा, “मुझे लगता है कि आखिरी घंटे में बहुत ज्यादा पोटेंशियल था, लेकिन उसे बर्बाद कर दिया गया। जो एंडिंग मिली, वह थोड़ी दुखभरी जरूर थी, लेकिन काफी निराशाजनक रही। क्या तुम कह रहे हो कि सिर्फ एक ही इंसान मरा, जिसकी सच कहूं तो किसी को परवाह भी नहीं थी।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “आखिरी एपिसोड बहुत बेकार था। लड़ाई इतनी आसानी से जीत ली गई। इलेवन का फैसला बहुत बेवकूफी भरा था। माइक को छोड़कर बाकी सबने 40 मिनट तक उसे पूरी तरह नजरअंदाज किया। हेनरी 15 साल के बच्चों को नहीं हरा पाया। कोई भी बड़ी मौत नहीं हुई।”
स्ट्रेंजर थिंग्स 5 वॉल्यूम 3 का स्पॉयलर
सीजन 5 के फिनाले एपिसोड में वेक्ना की मौत हो जाती है। एपिसोड में उसका एक इमोशनल पक्ष भी दिखाया गया है, लेकिन उसकी दुनिया बहुत आसानी से तबाह होती नजर आती है। करीब 2 घंटे लंबे इस आखिरी एपिसोड में हाफ टाइम तक ही वेक्ना का खात्मा कर दिया जाता है।

सीरीज की मेन कास्ट को कुछ नहीं होता, लेकिन वेक्ना के साथ दो और लोगों की मौत दिखाई गई है। इनमें काली और इलेवन शामिल हैं। काली को गोली लगती है, जबकि इलेवन खुद की कुर्बानी दे देती है। इलेवन को खोने के बाद माइक पूरी तरह टूट जाता है।
