Connect with us

अपराध

इंडियन यूथ कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता रौशनी कुशल जायसवाल को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

Published

on

वाराणसी। इंडियन यूथ कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता और चर्चित नेत्री रौशनी कुशल जायसवाल को फ़ोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। शनिवार को मिली इस धमकी के बाद कांग्रेस नेत्री पुलिस को तहरीर देकर जान माल की सुरक्षा की मांग किया है। मिली तहरीर के अनुसार भेलूपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दूबे ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि किया है।

रौशनी कुशल जायसवाल ने अपनी लिखित तहरीर में आरोप लगाया है कि पिछले शनिवार  की रात 10:56 पर उनके कार्यालय के मोबाइल नम्बर 8299741952 पर किसी अज्ञात नम्बर से कॉल आया, जिसमे फोन करने वाले  ने खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताते हुए भाजपा के विरोध में बोलने पर जान से मारने की धमकी दिया है। रौशनी कुशल जायसवाल ने इसकी लिखित तहरीर पुलिस को देकर पुलिस से खुद की और परिवार की सुरक्षा की मांग किया है।

कांग्रेस नेत्री ने इस सम्बन्ध में  पत्र पुलिस कमिश्नर वाराणसी ए सतीश गणेश को भी प्रेषित किया है। जिसमे उन्होंने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा हेतु पुलिस से मांग किया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर चुकी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page