Connect with us

मिर्ज़ापुर

SIR अभियान की कमान थामे दिखे SDM, कई ग्राम पंचायतों में ली जमीनी

Published

on

Loading...
Loading...

मड़िहान (मिर्जापुर)। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) अभियान को गति देने के लिए मड़िहान के नवागत युवा उपजिलाधिकारी अनेग सिंह लगातार फील्ड पर सक्रिय दिख रहे हैं। रविवार के दिन भी उन्होंने सुबह से लेकर शाम तक कई ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया और बीएलओ से मिलकर अभियान की वास्तविक स्थिति जानी।

ग्राम पंचायत गढ़वा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपराव पहुँचकर उन्होंने बीएलओ से एसआईआर फॉर्म भरने और फीडिंग की प्रगति की समीक्षा की। बीएलओ द्वारा लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा किए जाने पर उन्होंने संतोष जताया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को पुरस्कृत किए जाने की बात कही। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिया कि अभियान में लापरवाही दिखाने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई तय है।

Loading...

उपजिलाधिकारी ने मतदाता सूची संशोधन अभियान को 3 दिसंबर तक हर हाल में पूरा करने पर बल दिया और घर-घर फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया को तेजी से निपटाने के निर्देश दिए। मड़िहान क्षेत्र में एसआईआर अभियान की मौजूदा प्रगति को उपजिलाधिकारी की सक्रियता और बीएलओ के प्रति उनके मित्रवत व्यवहार का परिणाम बताया जा रहा है। क्षेत्र के बीएलओ इसी तरह अद्यतन प्रगति सुनिश्चित करते रहें तो अभियान तय समयसीमा के भीतर पूरा होने की उम्मीद है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page