Connect with us

बड़ी खबरें

किसान न्याय रैली’ का आज काशी से आगाज करेंगी प्रियंका गांधी,

Published

on

Loading...
Loading...

उत्तर प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भगवान शिव की नगरी काशी से ‘किसान न्याय रैली’ का आगाज करेंगी। प्रियंका गांधी की इस रैली पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। रैली की शुरुआत करने के लिए प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और आगामी चुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक भूपेश बघेल और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ दिल्ली से वाराणसी के लिए रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी सुबह 11:15 बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी।
किसान न्याय रैली को संबोधित करने से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने जाएंगी। यहां से मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा के दर्शन करेने दुर्गाकुंड पहुंचेंगी। जिला कांग्रेस कमेटी ने रैली का जो कार्यक्रम और रूट प्लान प्रशासन को भेजा है, उसके अनुसार प्रियंका गांधी का काफिला गांधी लंका चौराहे पर स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय और संकटमोचन से होते हुए गुजरेगा। इसके बाद रोहनिया क्षेत्र के जगतपुर इंटर कॉलेज में प्रियंका गांधी रैली को संबोधित करेंग|
बता दें, कार्यक्रम स्थल पर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटाई जाएगी। तो वहीं, मंच पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आने की भी संभावना है। देश भर से कांग्रेस नेता बनारस पहुंच चुके हैं। राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने देर शाम रैली स्थल का भी जायजा लिया।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page