Connect with us

राष्ट्रीय

PM मोदी बोले- ये चुनाव हिस्ट्रीशीटर्स को बाहर रखने और नई हिस्ट्री बनाने के लिए है

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, हापुड़ और नोएडा के मतदाताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, ”मुझे खुशी है कि उत्तर प्रदेश के लोगों ने ये मन बना लिया है कि दंगाइयों, माफियाओं को पर्दे के पीछे रहकर के प्रदेश की सत्ता हथियाने नहीं देंगे।” पीएम ने कहा कि आजादी के बाद यूपी ने अनेक चुनाव देखे हैं, अनेक सरकारें बनती-बिगड़ती देखी हैं। लेकिन ये चुनाव सबसे अलग है। ये चुनाव सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि की पहचान को बनाए रखने के लिए है। ये चुनाव हिस्ट्री शीटर्स को बाहर रखने और नई हिस्ट्री बनाने के लिए है।

पीएम मोदी ने कहा, ”2017 से पहले जो सरकार थी, उसने एक्सप्रेसवे के नाम पर कैसी लूट मचाई, ये आप मुझसे ज़्यादा जानते हैं। योगीजी की सरकार में पूर्वांचल और दिल्ली-मेरठ एक्स्प्रेसवे पूरे हो चुके हैं। इन​का विकास कागजी था, ये सिद्ध हो चुका है कि ये समाजवादी भी सिर्फ और सिर्फ परिवारवादी हैं।”

Loading...

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जन चौपाल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ”समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने 21 चीनी मिले बेची थीं, लेकिन पिछले 5 वर्ष में उत्तर प्रदेश में कोई चीनी मिल नहीं बिकी। इन 5 वर्षों में कोरोना कालखंड के दौरान भी सभी 119 चीनी मिलों का संचालन हुआ।”

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page