Connect with us

बड़ी खबरें

देश में एक करोड़ टीका लगाने वाला पहला जिला बना मुंबई, 507 स्थलों पर चल रहा टीकाकरण अभियान

Published

on

मुंबई। मुंबई अब देश का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां एक करोड़ कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। को-विन पोर्टल पर अपलोड किए गए आंकड़ों के अनुसार, मुंबई ने 1,00,63,497 लोगों को वैक्सीन की खुराक दी है, इनमें से 72,75,134 को पहली खुराक मिली है, जबकि 27,88,363 को दोनों मिली चुकी है।

को-विन पोर्टल से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई जिले में 507 स्थलों पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इनमें से 325 सरकारी केंद्र हैं जबकि 182 निजी अस्पतालों द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। पिछले 30 दिनों में 27 अगस्त को सबसे ज्यादा 1,77,017 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। इसके बाद 21 अगस्त को 1,63,775 खुराक और 23 अगस्त को 1,53,881 लोगों को खुराक दी गईं।

इस बीच, मुंबई में शुक्रवार को कोरोना के 422 नए मामले दर्ज किए, जो पिछले दिनों के मुकाबले अधिक थे। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि नए मामलों को मिलाकर कुल सक्रमितों का आकड़ा 7,45,434 हो गया जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 15,987 हो गई। 1 और 2 सितंबर को शहर में क्रमशः 416 और 441 कोविड -19 मामले दर्ज किए थे। बीएमसी अधिकारी के अनुसार, मुंबई में 3,532 सक्रिय कोविड -19 मामले बचे हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page