Connect with us

शिक्षा

MGKVP : अगले सप्ताह से भरे जायेंगे परीक्षा फॉर्म, 15 दिसंबर से होंगी परीक्षाएं

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापठ में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 दिसंबर से आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार छात्र अगले सप्ताह से ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे।

इस वर्ष सिर्फ वाराणसी और चंदौली जिले के महाविद्यालयों में ही परीक्षाएं कराई जाएंगी। भदोही, सोनभद्र और मिर्जापुर के जो कॉलेज पहले काशी विद्यापीठ से जुड़े थे, वे अब अन्य विश्वविद्यालयों के अधीन हो चुके हैं।

Loading...

परीक्षा नियंत्रक डॉ. दीप्ति मिश्रा ने बताया कि शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार विद्यार्थी समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही अपने फॉर्म जमा करेंगे। सभी कॉलेजों को परीक्षा से जुड़ी जानकारी भेज दी गई है। शैक्षणिक कैलेंडर का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने के लिए समयबद्ध तैयारी करने को कहा गया है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद उसमें किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया जाएगा।

एलएलबी (3 वर्षीय) और बीए-एलएलबी (5 वर्षीय) कोर्स की जो मौखिक परीक्षाएं छूट गई थीं, वे 4 दिसंबर को आयोजित की जाएंगी। सभी संबंधित विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल रिकॉर्ड के साथ परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page