Connect with us

Uncategorized

भारतीय जनता किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक हुई संपन्न

Published

on

आज वाराणसी के नीची बाग स्थित भारतीय जनता पार्टी के महानगर कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की एक बैठक आहूत की गई जिसमें भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय एवं महानगर मंत्री श्री नवीन कपूर व जगदीश त्रिपाठी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामना दी एवं देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी पदाधिकारियों को प्रेरित किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंगवस्त्रम एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से किसान मोर्चा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष योगेश सिंह पिंकू, महामंत्री विवेक पांडे, अमित सिंह,  उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता, शीतल सिंह राजपूत एवं सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa