गांव की चिट्ठी
काशी में सफाईकर्मियों ने बंद किया घाटों की सफाई, दो महीने से नहीं मिला वेतन
Loading...
Loading...
वाराणसी: घाटों की साफ-सफाई का काम करने वाले सफाईकर्मियों को दो महीने से वेतन नहीं मिला है। नगर निगम में शिकायत करने के बावजूद अधिकारी कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। परेशान होकर सफाईकर्मियों ने साफ-सफाई का काम रोक दिया है।
Loading...
कर्मियों ने बताया कि काशी के घाटों की साफ-सफाई करने वाली कार्यदायी संस्था ने उनकी वर्दी के पैसे भी वेतन से काट लिए। इतना ही नहीं, नियम के मुताबिक महीने में दी जाने वाली उनकी 4 छुट्टियां भी काट ली गईं। सफाईकर्मियों को नवंबर से ही वेतन नहीं मिला है।
Continue Reading
