वाराणसी
HMAI के कुंजन होम्योपैथिक क्लिनिक के प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
वाराणसी। जनपद में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दी होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (HMAI) वाराणसी के कार्यालय पत्रकारपुरम गिलट बाजार स्थित कुंजन होम्योपैथिक क्लिनिक प्रांगण में भी ध्वजारोहण किया गया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ एसपी सिंह ने ध्वजारोहण किया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष डॉ वीके पाण्डेय उपस्थित थे।
डॉ वीके पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा, हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत के उज्जवल भविष्य की कामना की थी और एक सपना देखा था। परंतु आज विस्फोटक जनसंख्या वृद्धि और अनियोजित विकास ने हमारी पृथ्वी को बहुत क्षति पहुंचाई है, जिसके नतीजे में आज हम ग्लोबल वार्मिंग के शिकार हुए। पृथ्वी का तापमान इतना बढ़ गया जो हम सभी ने अभी झेला है। भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में अकस्मात बादल फटने की घटनाएं आम हो गई हैं और उसे जान माल की क्षति हम सभी देख रहे हैं।
आज इस दिन पर हम सभी अपने वातावरण को बचाने का संकल्प लें। हमारे भारत को हरित क्रांति के संकल्प के साथ विकसित करना होगा। हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे जिससे हमारा इकोसिस्टम संतुलित रहे। आइए हम सभी एक पेड़ लगाने का संकल्प लें। सही मायने में तभी इस स्वतंत्र भारत की संकल्पना सकार होगी।
इस अवसर पर दी होम्योपैथीक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया उत्तर प्रदेश के सयुक्त सचिव डॉ अम्बरीष कुमार राय जी की गरिमामय उपस्थिति रही। संयुक्त- सचिव डॉ अम्बरीष कुमार राय ने कहा कि संपूर्ण विश्व में होम्योपैथी ही सबसे प्रभावी व सुरक्षित पैथी है अतः हमें लोगों को और होम्योपैथी के प्रति जागरूक करने की जरूरत है।
इस अवसर पर शहर के गणमान्य चिकित्सकों में डॉ विजय नरायण सिंह, डॉ आर पी सिंह, डॉ डी.के.पाण्डेय, डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, डॉ बी एन शुक्ला, डॉ प्रदीप गुप्ता, डॉ आशुतोष चक्रवर्ती, डॉ विद्या वारिधि, डॉ प्रमोद गुप्ता, डॉ विपिन बिहारी मिश्र, डॉ अतुल शर्मा, डॉ दिनेश शर्मा, डॉ अविनाश मिश्र, डॉ विनोद पाण्डेय, डॉ योगेश सिंह एवम डॉ डी के गुप्ता की गरिमामय उपस्थिति रही। उपस्थित सभी चिकित्सकों का स्वागत डॉ विजय नारायण सिंह ने किया।
