Connect with us

मनोरंजन

हेमामालिनी और प्रसून जोशी को ‘इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से किया जाएगा सम्‍मानित

Published

on

हेमा मालिनी और प्रसून जोशी को ‘इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी और गीतकार प्रसून जोशी को ये सम्‍मान गोवा में 20 नवंबर से 28 नवंबर के बीच आयोजित होने वाले भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में सम्‍मानित किया जाएगा। ये जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुरन ने दी।

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड अमेरिकी फिल्म निर्माता मार्टिन स्कॉर्सेस और हंगेरियन फिल्म निर्माता इस्तवान स्जाबो को दिया जाएगा। उन्‍होंने बताया पहली बार ओटीटी प्लेटफॉर्म की फिल्‍में इस साल भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेगा।

अनुराग ठाकुर ने इस बार की जानकारी देते हुए कहा कि दशकों से फैले भारतीय सिनेमा के क्षेत्र में हेमा मालिनी और प्रसून जोशी के योगदान और उनके काम ने पीढ़ी दर पीढ़ी दर्शकों को रोमांचित किया है। वे भारतीय सिनेमा के प्रतीक हैं जिनका दुनिया भर में प्रशंसा और सम्मान किया जाता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page