Connect with us

बड़ी खबरें

अभिनेत्री अक्षरा सिंह पर एसिड अटैक के लिये एक्स-बॉयफ्रेंड ने था लडकों को भेजा

Published

on

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्री अक्षरा सिंह जितना समय बिग बॉस के घर में रहीं उन्होंने अपने दर्शकों का मनोरंजन किया, लेकिन शो से विदाई के बाद उन्होंने कई खुलासे किए जिसके बाद को सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने बिग बॉस छोड़ने के बाद कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। अक्षरा ने बिग बॉस शो में भेदभाव करने और शो के फिक्स होने की बात कही।

अभिनेत्री अक्षरा सिंह जितना समय बिग बॉस के घर में रहीं उन्होंने अपने दर्शकों का मनोरंजन किया, लेकिन शो से विदाई के बाद उन्होंने कई खुलासे किए जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। अक्षरा सिंह ने बीते रविवार को मिलिंद गाबा के साथ इस घर से विदाई ली। अक्षरा सिंह ने शो के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स और शो के होस्ट करण जौहर को लेकर भी कई खुलासे किए। शो और उसके कंटेस्टेंट्स के बाद उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए जिसके बाद उनके फैंस हैरान हैं।

अक्षरा सिंह ने बताया कि एक समय ऐसा भी था जब पूरी इंडस्ट्री ने उनका साथ छोड़ दिया था। ऐसा तब हुआ जब उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने उन्हें ये धमकी तक दी थी कि वह उनका करियर तबाह कर देगा। अक्षरा ने बताया कि उन्हें अपनी जिंदगी में बहुत तकलीफ़ से गुजरना पड़ा है मगर उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

अक्षरा सिंह ने बताया कि वो एक ऐसे रिश्ते में थी जहां उनका दम घुटता था, रोज रोज की रोक टोक और धमकियों के चलते वो काफी परेशान थी और डिप्रेशन में चली गई थी। ऐसे में केवल उनके पिता ने ही उनका साथ दिया और हिम्मत बधाई। अक्षरा सिंह ने बताया कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने उनके खिलाफ बहुत साजिशे की और धमकियां दी कि वो मेरा करियर खतम कर देगा। इतना ही नहीं उसने मेरा करियर खतम करने के लिए उनके पीछे कुछ लड़कों को एसिड लेकर भेजा था। भगवान का शुक्र है कि मै उन सबसे बच निकली, ईश्वर करे किसी भी औरत को ये सब ना सहना पड़े जितना मैंने देखा।

अक्षरा सिंह ने बताया कि उस दौरान इंडस्ट्री से किसी भी शख्स ने मेरी मदद नहीं की, कुछ लोगों ने मेरा हौसला बढ़ाया लेकिन उनके अलावा सबने मुझे ही कठघरे में रखा। मेरे पास काम नहीं था और ना ही मै अपने आपको साबित कर पाई थी। अगर उस वक्त मेरे पिता ना होते तो ना जाने क्या होता। मुझे अपने पिता पर गर्व है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page