Connect with us

कोरोना

बॉलीवुड से क्रिकेट जगत तक कोरोना का कहर, सोनू निगम और सौरव गांगुली का परिवार संक्रमित

Published

on

Loading...
Loading...

*सोनू निगम की पत्नी मधुरिमा और बेटा निवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए
*सौरव गांगुली की बेटी सना हुईं संक्रमित

मुंबईः गायक सोनू निगम ने बताया कि वह, उनकी पत्नी मधुरिमा और बेटा निवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और दुबई में अपने घर पर ही पृथक-वास में हैं। गायक (48) ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर मंगलवार रात एक वीडियो साझा कर बताया कि वह ठीक हैं और उनमें संक्रमण का कोई लक्षण भी नहीं है। सोनू निगम ने बताया कि उन्हें एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने भारत आना था, लेकिन जांच में बार-बार संक्रमित पाए जाने के बाद वह कार्यक्रम के लिए नहीं आ पाए।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अभी कोरोना वायरस से संक्रमित हूं। मैं, अभी दुबई में हूं, मुझे भुवनेश्वर में प्रस्तुति देने और ‘सुपर सिंगर सीजन3’ की शूटिंग करने के लिए भारत जाना था, इसलिए मैंने जांच कराई और मैं संक्रमित पाया गया। मैंने दोबारा भी जांच कराई और उसमें भी मैं संक्रमित पाया गया। मुझे लगता है कि हमें इसे स्वीकार करना होगा।’’ सोनू निगम ने आगे बताया कि ‘‘ कई बार, मैंने बुखार में, खराब गले या जुखाम के साथ भी कॉन्सर्ट किए हैं। इस बात को लेकर काफी अच्छा महसूस हो रहा है कि मैं संक्रमित हूं लेकिन इससे मेरी जान नहीं जा रही है। मेरा गला भी ठीक है।’’ गायक ने वीडियो में बताया कि उनकी पत्नी मधुरिमा और बेटा निवान भी संक्रमित है।

गांगुली पिछले महीने कोरोना संक्रमित मिले थे, बेटी सना संक्रमित, पत्नी डोना की रिपोर्ट निगेटिव-

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की बेटी सना गांगुली कोरोना संक्रमित हो गई हैं। हालांकि, उनमें कोई लक्षण नहीं दिखा रहा है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वे घर में आइसोलेशन में हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गांगुली के परिवार के तीन और सदस्य भी कोरोना संक्रमित मिले हैं और सभी आइसोलेशनल में हैं। गांगुली की पत्नी डोना की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव है। इससे पहले सौरव गांगुली दिसंबर में कोरोना संक्रमित हुए थे और उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

गागंलु को 31 दिसंबर को अस्पताल से छुट्टी दी गई थी पर वे दो सप्ताह के लिए अभी क्वारंटीन में हैं। गांगुली को अस्तपाल में कोरोना के इलाज के लिए ‘मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल थेरेपी’ दी गयी थी। इससे पूर्व गांगुली को दो और बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 2021 की शुरुआत में हृदय संबंधी कुछ समस्याओं के कारण उनकी आपात एंजियोप्लास्टी की गयी थी। उनके बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली भी पिछले साल के शुरू में कोविड-19 से संक्रमित हो गये थे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page