Connect with us

वाराणसी

CDO ने किया औचक निरीक्षण, गौशाला में मिलीं कई कमियां

Published

on

Loading...
Loading...

हरहुआ (वाराणसी )। विकासखंड हरहुआ अंतर्गत आयर गौशाला में सीडीओ हिमांशु नागपाल ने अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भूसा घर, अस्वस्थ पशुओं के इलाज के लिए जालीदार घर, चनही और पानी-बिजली की व्यवस्था पर भी ध्यान दिया।

सीडीओ ने सचिव संजय यादव को फटकार लगाते हुए उन्हें पशु आहार में सुधार के निर्देश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने गौशाला में वृक्षारोपण, सोलर लाइट की व्यवस्था, और कच्चे मार्ग पर खडन्जा लगाने की सलाह दी।

सीडीओ ने सभी संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर किसी भी गोवंश आश्रय स्थल पर कमियां मिलीं तो प्रधान और सचिव के साथ-साथ बीडीओ पर भी कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के बाद सीडीओ ने आरआरसी सेंटर और अमृत सरोवर का भी जायजा लिया।

Advertisement

आरआरसी सेंटर के संचालन में सुधार के लिए सचिव और एडियो पंचायत को फटकार लगाई, जबकि अमृत सरोवर में पानी की कमी पर संबंधित अधिकारियों को नलकूप से पानी भरवाने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी बद्री प्रसाद वर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी आशीष कुमार वर्मा, सहायक विकास अधिकारी पंचायत रवि सिंह यादव, सचिव संजय यादव, रोजगार सेवक सोंखर प्रसाद और केयरटेकर तेरता देवी भी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page