Connect with us

वाराणसी

CDO द्वारा विकास खंड चिरईगांव की ग्राम पंचायत उकथी का किया गया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: हिमांशु नागपाल मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास खंड चिरईगांव की ग्राम पंचायत उकथी का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के समय दिलीप सोनकर उपायुक्त एनआरएलएम राजेश सिंह सहायक लेखाधिकारी एवं कमलेश सिंह सहायक विकास अधिकारी पंचायत उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत में वर्ष 2019-20 में लगाई गई स्ट्रीट लाइट मौके पर नहीं पाई गई। ग्राम पंचायत में भूमिगत नाली क्रियाशील स्थिति में नहीं पाई गई। संजय कुशवाहा के घर के पास खड़ंजा 100 मीटर के स्थान पर मात्र 40 मीटर ही पाया गया । ग्राम पंचायत में 4 हाई मास्क लाइट लगाई गई थी, प्रत्येक हाई मास्क में चार लाइट लगाई गई थी, जिसमें एक में दो लाइट, एक में तीन लाइट एवं एक में चार लाइट खराब पाई गई। ग्राम पंचायत में निर्मित सामुदायिक शौचालय के निरीक्षण के दौरान शौचालय में पानी की व्यवस्था नहीं पाई गई।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित उपायुक्त एनआरएलएम एवं सहायक लेखा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ग्राम पंचायत के सभी बिन्दुओं की विस्तृत जांच रिपोर्ट कल तक प्रस्तुत करें साथ ही दोषी पाए गए संबंधित सचिव के बर्खास्तगी की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page