Connect with us

पूर्वांचल

Breaking: अखाड़ा घाट पर गंगा में डूबी 12 लोगों से भरी नाव, 6 लोग डूबे, तलाश जारी

Published

on

Loading...
Loading...

अखाड़ा घाट पर राजेश तिवारी पुत्र भुवनेश्वर तिवारी निवासी ग्राम धुरहा जिला रांची, झारखण्ड, जो अपने परिवार के साथ विन्ध्याचल दर्शन पूजन हेतु आये थे। नाव से गंगा नदी के दूसरे छोर से वापस आते समय अचानक नाव डूब गई, जिसमें राजेश तिवारी उपरोक्त सहित परिवार के 12 सदस्य सवार थे।
मिर्जापुर के विन्ध्याचल थानान्तर्गत घटित इस घटना में राजेश तिवारी (35), विकास (28), दीपक (27), वाहन चालक (अज्ञात), अल्का (9), रितिका (7) को बचा लिया गया जबकि नाव में सवार गुड़िया (28), खुशबू (30), अनीषा (26), सत्यम (5) सहित एक बच्चा उम्र करीब 2½ वर्ष एवं एक बच्ची उम्र करीब 3 माह डूब गए। क्षेत्राधिकारी नगर, थाना विन्ध्याचल पुलिस बल सहित मौके पर मौजूद है। स्थानीय नाविको एवं गोताखोरो की मदद से डूबे हुए 6 लोगो की तलाश/खोजबीन की जा रही है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page