Connect with us

मिर्ज़ापुर

BJP सरकार सिर्फ फर्जी विकास का प्रचार करती है : डॉ. शिवकुमार पटेल

Published

on

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को सदर तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन मिर्जापुर जिलाधिकारी को सौंपा गया।

इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल ने किया। प्रदर्शन के दौरान डॉ. पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय सहित दस कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।

यदि मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस पार्टी बड़ा आंदोलन छेड़ेगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार केवल फर्जी विकास का ढिंढोरा पीट रही है और आम जनता को सिर्फ दिखावे से गुमराह किया जा रहा है।

धरने को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य शिवशंकर चौबे ने आरोप लगाया कि प्रदेश की सरकार पूरी तरह से उद्योगपतियों के इशारों पर चल रही है और आम जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे कांग्रेस प्रवक्ता मिन्हाज अहमद उर्फ छोटे खान ने कहा कि बीजेपी की सरकार युवाओं, छात्रों, किसानों, मजदूरों और व्यापारियों के खिलाफ कार्य कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब से भाजपा सरकार आई है, तब से जनता को केवल परेशान किया जा रहा है, और नीतियों का लाभ केवल उद्योगपतियों को मिल रहा है।

Advertisement

इस धरने में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे, जिनमें प्रमुख रूप से चुनमुन शुक्ला, गुलाब चंद्र पांडेय, जगदीश्वर दुबे, रमेश चंद्र प्रजापति, ज्योति कपिल कुमार सोनकर, शकील अहमद, जुबेदा खातून, रामनाथ दुबे, मोहित मिश्रा, धर्मराज, विजय दुबे, संदीप तिवारी, रोशन अंसारी, कुंज बिहारी उपाध्याय, राजू भारती, संतोष शुक्ला, रत्नेश सिंह, अशोक गुप्ता, शिवशंकर पांडे और अन्य सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa