Connect with us

सियासत

Bihar Election Result : बीएचयू के पूर्व छात्र सतीश बने विधायक

Published

on

वाराणसी। बिहार विधानसभा चुनाव में रामगढ़ सीट से बसपा के उम्मीदवार सतीश सिंह यादव पिंटू विजयी हुए हैं। दिलचस्प बात यह है कि सतीश सिंह का बनारस से गहरा नाता रहा है। उन्होंने वर्ष 2005 में बीएचयू में बीपीएड कोर्स में प्रवेश लिया था। इससे पहले उन्होंने बनारस स्थित आदर्श इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा पूरी की थी, जबकि हाईस्कूल की पढ़ाई भभुआ से की। सतीश सिंह यादव मूल रूप से बिहार के भभुआ जिले के दुर्गावती क्षेत्र के निवासी हैं।

सतीश कुमार सिंह यादव ने 72,689 वोट हासिल कर भाजपा के अशोक कुमार सिंह को मात्र 30 वोटों से हराया है। यह अंतर इतना कम था कि रात भर गिनती के दौरान सीट बार-बार पलटती रही। कई बार ऐसा लगा कि BJP बाजी मार लेगी, लेकिन अंतिम चरण में BSP प्रत्याशी ने मामूली अंतर से इतिहास रच दिया। इस सीट पर आरजेडी (RJD) प्रत्याशी अजीत कुमार तीसरे स्थान पर रहे, जिन्हें 41,480 वोट मिले।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page