Connect with us

शिक्षा

BHU : प्राक्टोरियल बोर्ड में बड़ा फेरबदल, डिप्टी चीफ प्राक्टरों की संख्या बढ़ी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के प्राक्टोरियल बोर्ड में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए नए सिरे से पुनर्गठन किया गया है। इस क्रम में तीन नए डिप्टी चीफ प्राक्टर नियुक्त किए गए हैं, जिससे अब कुल डिप्टी चीफ प्राक्टरों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। वहीं, प्राक्टरों की संख्या भी 30 से बढ़ाकर 32 कर दी गई है।

पुनर्गठन के तहत डा. बिपिन कुमार और प्रो. शत्रुघ्न त्रिपाठी के स्थान पर डा. प्रेम प्रकाश सोलंकी और डा. शैलेंद्र कुमार को डिप्टी चीफ प्राक्टर बनाया गया है। इसके अलावा, आइएमएस बीएचयू में डा. संतोष सिंह की जगह डा. आशुतोष पाठक को डिप्टी प्राक्टर नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार साउथ कैंपस में डा. संदीप के स्थान पर डा. श्रवण कुमार को डिप्टी प्राक्टर का दायित्व सौंपा गया है।

Loading...

विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इस बदलाव से प्राक्टोरियल बोर्ड की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और परिसर में अनुशासन तथा सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। प्राक्टोरियल बोर्ड का मुख्य कार्य छात्रों में अनुशासन बनाए रखना, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना और विश्वविद्यालय के नियमों का पालन कराना है।

नए प्राक्टरों की नियुक्ति से परिसर में सकारात्मक माहौल बनने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासन के अनुसार, इस पुनर्गठन के बाद प्राक्टोरियल बोर्ड पहले की तुलना में अधिक सशक्त और प्रभावी रूप में कार्य करेगा, जिससे छात्रों को बेहतर शैक्षणिक और सामाजिक वातावरण मिल सकेगा। विश्वविद्यालय ने इसे शिक्षकों और छात्रों दोनों के हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page