Connect with us

वाराणसी

BHU : दो भाइयों के विवाद ने पकड़ा तूल, तीन हिरासत में

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बीएचयू परिसर एक बार फिर तनाव का केंद्र बन गया जब दो भाइयों के बीच जमीन के पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देर रात स्वतंत्रता भवन के पास हुए इस झगड़े के बाद छात्रों ने सिंहद्वार के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस को तीन थानों की फोर्स मौके पर बुलानी पड़ी।

जानकारी के अनुसार, सीर गांव निवासी दो भाइयों के बीच पारिवारिक जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बीती रात दोनों स्वतंत्रता भवन पर मिले, जहां कहासुनी के दौरान एक भाई ने ईंट उठाकर दूसरे की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। घटना से माहौल गर्म हो गया।

विवाद बढ़ता देख एक भाई ने बीएचयू हॉस्टल के कुछ छात्रों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस को सूचना मिलने पर फौरन हस्तक्षेप किया गया और दो से तीन युवकों को हिरासत में ले लिया गया।

हिरासत की खबर मिलते ही छात्र उग्र हो गए और सिंहद्वार के छोटे गेट को बंद कर नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लंका, सिगरा और भेलूपुर थाने की पुलिस फोर्स को मौके पर तैनात किया गया। जैसे ही पुलिस आनंद छात्रावास पहुंची, छात्र तितर-बितर हो गए।

Advertisement

लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने छात्रों को पूरी घटना की जानकारी दी और शांति बनाए रखने की अपील की। इसके बाद छात्रावास के छात्र अपने कमरों में लौट गए और स्थिति सामान्य हो गई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page