Connect with us

वाराणसी

BHU : एमबीबीएस छात्रा से छेड़खानी, पूर्व छात्र निकले तीनों आरोपी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बीएचयू की एक एमबीबीएस छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। देर रात छात्रा अपने तीन दोस्तों के साथ लाइब्रेरी से हॉस्टल लौट रही थी, तभी बाइक पर सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने अश्लील कमेंट किए और छात्रा से छेड़खानी की। विरोध करने पर उन्होंने छात्रा के दोस्तों से मारपीट भी की।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रॉक्टोरियल बोर्ड के गार्ड मौके पर पहुंचे और बैरियर पर तीनों युवकों को रोक लिया। कंट्रोल रूम से अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को बुलाकर आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में तीनों की पहचान राहुल, सुनील और चंदन यादव के रूप में हुई, जो पहले बीएचयू के छात्र रह चुके हैं।

Loading...

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी बाइक से बैरियर पार करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन नियंत्रण खोने पर बैरियर से टकराकर गिर गए। इसी दौरान उन्होंने छात्रा और उसके साथियों को देखकर अश्लील टिप्पणी की और विरोध पर हमला किया। छात्रा के दोस्त की तहरीर पर लंका थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page