Connect with us

राज्य-राजधानी

Air India : पायलट सुमित का ATC को भेजा गया आखिरी मैसेज आया सामने

Published

on

Loading...
Loading...

अहमदाबाद। एयर इंडिया प्लेन क्रैश मामले में पायलट सुमित सभरवाल का एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) को भेजा गया आखिरी मैसेज सामने आ गया है। 4 से 5 सेकंड में सुमित कह रहे हैं कि, “मेडे, मेडे, मेडे… थ्रस्ट नहीं मिल रहा, पावर कम हो रही है, प्लेन नहीं उठ रहा है, नहीं बचेंगे।” विमान बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल बिल्डिंग पर गिरा था, उसमें 34 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, मरने वालों का आंकड़ा 275 हो गया है। विमान में 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग मौजूद थे।

हादसे की जांच को लेकर हरकत में आया मंत्रालय, बनी हाईलेवल कमेटी

अहमदाबाद हादसे को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सख्ती दिखाते हुए एक उच्चस्तरीय बहु-विषयक (मल्टी-डिसीप्लीनरी) जांच कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी न सिर्फ मौजूदा स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर्स (SOP) और सुरक्षा दिशानिर्देशों की गहन समीक्षा करेगी, बल्कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से निपटने को लेकर ठोस सुझाव भी देगी। मंत्रालय का कहना है कि जांच निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी।

Advertisement

“12 जून, टाटा समूह के इतिहास का सबसे काला दिन” — एन. चंद्रशेखरन

अहमदाबाद हादसे के बाद टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कर्मचारियों को भेजे एक पत्र में इस दिन को “टाटा समूह के इतिहास का सबसे काला दिन” करार दिया। उन्होंने लिखा, “जो कुछ हुआ वह अविश्वसनीय है। हम सभी गहरे शोक और सदमे में हैं। किसी एक व्यक्ति को खोना भी अत्यंत दुखद है। यह हमारे समूह के लिए अपूरणीय क्षति है।”

उन्होंने यह भी बताया कि भारत, ब्रिटेन और अमेरिका की जांच एजेंसियां अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं और जांच कार्य शुरू हो चुका है। चेयरमैन ने भरोसा दिलाया कि जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हें पूरी पारदर्शिता के साथ सार्वजनिक किया जाएगा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page