Connect with us

मऊ

पूर्वांचल के बुनकरों के लिए इंडस्ट्रियल क्लस्टर की सौगात

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण वक्फ एवं हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी से मुलाकात की। इस बैठक में पूर्वांचल के बुनकरों को आर्थिक मजबूती देने और उनके उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने पर चर्चा हुई।

राज्यमंत्री ने मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, बनारस, अंबेडकरनगर, गोरखपुर और बलिया के बुनकरों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विशेष रूप से बलिया में इंडस्ट्रियल क्लस्टर स्थापित करने का अनुरोध किया, जिससे इस क्षेत्र के बुनकरों को आधुनिक संसाधन और नए बाजार मिल सकें।

Loading...

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने इस सुझाव की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि उनका मंत्रालय जल्द ही इस दिशा में कार्य शुरू करेगा। उन्होंने बताया कि बुनकरों की आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाने के लिए मंत्रालय ने आवश्यक प्रक्रिया पर काम शुरू कर दिया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page