Connect with us

गाजीपुर

कुंडेसर स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर नदारद, मरीज परेशान 

Published

on

Loading...
Loading...

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

गाजीपुर। जिले के मोहम्मदाबाद ब्लॉक क्षेत्र के कुंडेसर ग्राम स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस केंद्र पर तैनात सीएचएसओ डॉक्टर प्रीति अवस्थी बीते दो माह से ड्यूटी पर नहीं आ रही हैं, जिससे क्षेत्रीय मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां से सैकड़ों मरीजों का इलाज होता था, लेकिन अब दवा और चिकित्सा सुविधा के अभाव में उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। इस संबंध में 28 दिसंबर 2024 को मोहम्मदाबाद के अधीक्षक आशीष कुमार राय से बातचीत की गई थी, जिस पर उन्होंने कहा था – “मैं इसे देखता हूं।” लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। जब दोबारा उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने वही जवाब दोहरा दिया।

स्थिति इतनी खराब है कि इस बार 26 जनवरी को भी स्वास्थ्य केंद्र पर ध्वजारोहण तक नहीं किया गया। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि यदि एक सप्ताह के भीतर डॉक्टर प्रीति अवस्थी ड्यूटी पर नहीं लौटती हैं, तो उनके खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई की जाए और उनकी जगह नए डॉक्टर की तैनाती की जाए।

Advertisement

सरकार द्वारा जनता के लिए स्वास्थ्य सेवाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही के कारण ग्रामीणों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है, जो बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page