Connect with us

गाजीपुर

“गरीबों की आवाज और सामाजिक न्याय के योद्धा थे कर्पूरी ठाकुर” : गोपाल यादव

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में 24 जनवरी को पार्टी कार्यालय समता भवन में जननायक एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी का आरंभ पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुआ। इस अवसर पर सभी ने सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन समाजवादी विचारधारा का प्रतीक है। उन्होंने भारत रत्न सम्मान से कर्पूरी ठाकुर को सम्मानित किए जाने पर इसे समाजवादी आंदोलन का सम्मान बताया। उन्होंने कर्पूरी जी के संघर्ष, सरलता, सादगी और ईमानदारी को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि मजबूत इच्छाशक्ति के बल पर कोई भी व्यक्ति बड़ा मुकाम हासिल कर सकता है।

उन्होंने कहा, “आज लोकतंत्र खतरे में है। लोकतंत्र को बचाना बेहद जरूरी है, क्योंकि लोकतंत्र जीवित रहेगा तो गरीब भी जीवित रहेंगे।” उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को सामाजिक न्याय की लड़ाई का महान योद्धा और राजनीतिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बताया।

Advertisement

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, भरत यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, आत्मा यादव, संदीप यादव, पवन यादव, सुग्गू यादव, रामविजय यादव, बलिराम यादव, जमुना यादव, अशोक यादव, लड्डन खां सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान कर्पूरी ठाकुर के विचारों और उनके संघर्षमय जीवन पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को बिहार की राजनीति में गरीबों की सबसे प्रबल आवाज और सामाजिक आंदोलन के प्रतीक के रूप में याद किया।

कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा कर्पूरी ठाकुर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने के साथ हुआ।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page