Connect with us

खेल

भारतीय टीम का सपना टूटा

Published

on

Loading...
Loading...

सिडनी टेस्ट में पराजय से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से बाहर

भारतीय टीम को सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ भारत ने 10 साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी गंवा दी। ऑस्ट्रेलिया ने यह सीरीज 3-1 से अपने नाम की और 2014-15 के बाद पहली बार भारत को हराने में सफलता पाई।

भारतीय टीम ने तीसरे दिन 162 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। ट्रैविस हेड (34*) और ब्यू वेबस्टर (39*) नाबाद रहे। उस्मान ख्वाजा ने 41 और सैम कोंस्टास ने 22 रनों का योगदान दिया।

भारतीय गेंदबाजों में प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके, लेकिन अन्य गेंदबाज अधिक प्रभावी नहीं रहे।

Advertisement


ऑस्ट्रेलिया की जीत के नायक:
तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सिडनी टेस्ट में कुल 10 विकेट (पहली पारी: 4, दूसरी पारी: 6) झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

WTC फाइनल की रेस से बाहर हुआ भारत:
इस हार के साथ भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के मौजूदा चक्र में फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है। भारत का जीत प्रतिशत 50% पर आ गया, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 63.73% जीत प्रतिशत के साथ लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है।


Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page