Connect with us

मुम्बई

घर में आग लगने से सात लोगों की जलकर मौत

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई। मुंबई के चेंबूर स्थित सिद्धार्थ कॉलोनी में भीषण आग लगने से गुप्ता परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई, जिसमें दो छोटे बच्चे भी शामिल थे। यह घटना सुबह 4:30 बजे के करीब हुई जब छेदिराम गुप्ता के घर में आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है, और घर में रखे मिट्टी के तेल (रॉकेल) के डिब्बों ने आग को और विकराल बना दिया जिससे स्थिति गंभीर हो गई।

आग लगने का कारण अग्निशमन विभाग ने घर के मीटर बॉक्स में हुए शॉर्ट सर्किट को बताया है, जिससे आग तेजी से फैली। नीचे स्थित किराने की दुकान में रखे मिट्टी के तेल ने आग को और भड़का दिया। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। छेदिराम गुप्ता और उनके बेटे धर्मदेव गुप्ता किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन ऊपर के माले पर सो रहे अन्य सदस्य आग में फंस गए। जिनमें गीतादेवी, अनिता, विधी, नरेंद्र, प्रेम और मंजू गुप्ता शामिल थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Loading...

मृतकों के परिवार को 5 लाख रूपए की आर्थिक सहायता –


इस हादसे में जान गंवाने वाले परिवारों के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इसके अलावा, घायलों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज का आश्वासन भी दिया गया है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया और प्रभावित परिवारों से मिलकर पूरी मदद का वादा किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page