Connect with us

मुम्बई

लूटपाट करने वाला स्विमिंग कोच गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई पुलिस ने एक स्विमिंग कोच को गिरफ्तार किया है, जो दिन में स्विमिंग सिखाता था और रात में लूटपाट की घटनाओं में शामिल था। पुलिस ने चार लोगों को एक लूटपाट के मामले में पकड़ा है, जिन पर एक ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर उसे लूटने का आरोप है। यह घटना वर्सोवा के सागर कुटीर इलाके में हुई, जब ऑटो चालक अपनी जेब में पैसे लेकर फोन पर बात कर रहा था। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

Loading...

वर्सोवा पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार और सोमवार की रात की है, जब ऑटो चालक वर्सोवा के सागर कुटीर इलाके में अपनी गाड़ी खड़ी कर फोन पर बातचीत कर रहा था। शाम के समय वहां ज्यादा चहल-पहल नहीं थी, उसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार व्यक्ति पहुंचे। इनमें सुनील तिवारी, विकास खरवार, राहुल राणा और अमन शामिल थे। फिलहाल अमन फरार है, जबकि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तिवारी एक प्राइवेट कंपनी में ऑफिस बॉय था, विकास विजय सेल्स में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था और राहुल राणा अंधेरी ईस्ट में एक क्लब में स्विमिंग कोच था।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page