Connect with us

अपराध

पत्नी के तानों और धमकी से परेशान पति ने उतारा मौत के घाट

Published

on

Loading...
Loading...

उत्तर प्रदेश के बंदायू जिले के उझानी क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी का पहले गला दबाया और फिर चाकू से गला रेत दिया। इसके बाद बदमाशों के आने और पत्नी की हत्या करने का शोर मचाते हुए मुकदमा लिखवा दिया। पुलिस ने उसी दिन घटना का खुलासा करते हुए हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, उझानी थाना क्षेत्र के गांव मानकपुर का रहने वाला सरताज (पुत्र मुन्तियाज खान) ने मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना दी कि वह अपनी अपनी पत्नी निदा उर्फ समरीन के साथ दिल्ली से घर आ रहा था कि गांव से पहले राजनगर कॉलोनी के कच्चे रास्ते पर चार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और दोनों से मारपीट-लूटपाट करते हुए उसके पास रखे लगभग 42 हजार रुपये लूट लिए।

सरताज के अनुसार, पत्नी ने उसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी तथा उसे भी चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को सरताज पर शुरू से ही शक था। उसकी बताई हुई बात पुलिस को बनावटी कहानी लग रहा था। सबसे खास बात ये थी कि बदमाशों ने उसकी पत्नी को तो मार डाला जबकि उसके हाथ पर कुछ कटे और खंरोच के ही निशान पाए गए। इसके बाद पुलिस ने सरताज को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी सरताज ने बताया कि, उसकी शादी चार साल पहले निदा से हुई थी। शादी के 4 साल बाद भी उनकी कोई औलाद नहीं थी। लेकिन पिछले 3 साल से निदा अपने मायके में रह रही थी। निदा द्वारा हमेशा बच्चा न होने का इल्जाम उसके ऊपर ही लगाया जाता था और वह हमेशा उसके अंदर ही कमी निकालती थी। अक्सर उसे अपने परिवार के लोगों से डंटवाती थी तथा उसके सारे परिवार को जेल भिजवाने की धमकी देती थी। पिछले कुछ दिनों से निदा उसके साथ रघुवीर नगर, दिल्ली में रह रही थी। वहां पर भी अक्सर दोनों का झगड़ा होता था। इससे परेशान होकर उसने निदा की हत्या करने की ठान ली थी।

Advertisement

इसके बाद उसने अपनी पत्नी को दवाई दिलाने के बहाने से 26 अगस्त को रात 10:00 बजे बस से दिल्ली से लेकर घर के लिए निकल गया और प्लानिंग के अनुसार उसने अपने साथ एक चाकू और दस्ताना खरीद कर रख लिया था। बीच रास्ते में भी दोनों में कहासुनी होती रही। वह लगातार उसे ताने मारती रहती थी। रास्ते में गुन्नौर के आस पास उसने निदा का मोबाइल उसके पर्स से निकालकर बस में ही छोड़ दिया था।

मंगलवार को सुबह लगभग चार बजे दोनों उझानी उतरे तथा घर के लिए पैदल राजनगर कॉलोनी के रास्ते चल दिये तथा एक सुनसान जगह देखकर उसने धोखे से निदा को पकड़कर नीचे गिरा लिया और दस्ताने पहनकर उसका गला दबा दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page