Connect with us

पूर्वांचल

बीड़ा की महायोजना-2041 किसी भी हाल में नहीं है स्वीकार

Published

on

Loading...
Loading...

इसके विरोध में तहसील पर सर्वदलीय सभा कर किया गया बीड़ा कार्यालय का घेराव

मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया बीड़ी की उपमुख्य कार्यपालक अधिकारी को

भदोही। औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीड़ा) की महायोजना-2041 के विरोध में शुक्रवार को तहसील पर सर्वदलीय सभा की गई। सभा की समाप्ति के बाद प्राधिकरण कार्यालय का घेराव किया गया और जमकर नारेबाजी की गई। अंत में आंदोलनकारियों ने बीड़ा की उपमुख्य कार्यपालक अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिसे रद्द करने की मांग की गई।


इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष इंद्रदेव पाल ने कहा कि वाराणसी व प्रयागराज के बीच की आबादी अत्यंत घनी है। भदोही में छोटे-छोटे किसान मात्र 2-4 बीघे जमीन के काश्तकार है। वहीं बंटवारे के बाद वह बहुत छोटे रकबे में बदल जाएगा। यहां के लोग खेती व मजदूरी तथा छोटे-छोटे कारोबार करके अपना जीवन यापन करते हैं। उन्होंने कहा कि बीड़ा की स्थापना 1982 में इसलिए की गई थी कि यहां के छोटे-छोटे उद्योग लगाकर तमाम लोगों को जीवीकोपार्जन के लिए नौकरी व रोजगार का अवसर उपलब्ध होगा।

42 परंतु 42 वर्ष बाद आज तक कालीन के अलावा अन्य कोई उद्योग नहीं लगाया गया बल्कि भदोही ऊलेन मिल, औराई चीनी मिल व बडवापुर ज्ञानपुर का कारखाना बंद कर दिया गया। समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग ने कहा कि बीड़ा सिर्फ व्यवसाय करना शुरू कर दी है। कोई व्यक्ति आवासीय या कामर्शियल प्लाट लिया है तो विक्रय पर 15 से 25 फीसदी तक टैक्स लिए जा रहा है। यदि वही प्लाट पुनः बिक्री की जाती है तो प्रथम मूल्य सहित अतिरिक्त मूल्य पर टैक्स लिया जा रहा है। जो सरासर ग़लत है। उन्होंने कहा कि बीड़ा द्वारा जो मास्टर प्लान तैयार की गई है। वह जनहित में ठीक नहीं है। जमीन हमारी और बीड़ा कौन होती है उसको तय करने वाली कि उस पर क्या निर्माण कराया जाए। यह योजना विकास के लिए नहीं बल्कि गरीब, मजदूर, किसान व व्यापारियों के विनाश के लिए तैयार किया गया है। जब तक इस योजना को रद्द नहीं किया जाता। तब तक इसका विरोध जारी रहेगा।

Advertisement


इस मौके पर प्रदीप यादव, मो.आरिफ सिद्दिकी, डॉ.राजेंद्र दुबे राजन, बनारसी सोनकर, भुलाल पाल, रामजीत यादव, मुलायम सिंह यादव, अखिलेश सिंह मुन्ना, श्यामला सरोज, डॉ.सरिता बिंद, हृदय नारायण प्रजापति, मुशीर इकबाल, दानिश सिद्दीकी रूमी, दीप नारायण भारती, शोभनाथ यादव, जगन्नाथ मौर्य, रामचंद्र पटेल, पन्नालाल यादव, राशिद बेग मिंटू, संतोष यादव, देवा जायसवाल, कबूतरा देवी, लालचंद बिंद, राजेंद्र प्रसाद कन्नौजिया, जजलाल राय, इजहार अहमद, राजकुमार यादव, गुलाब राईन, हसीब खां, इबरान खां, राजेश राय, टोनी मंसूरी, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page