Connect with us

वाराणसी

नागेपुर में कजली महोत्सव का आयोजन, जमकर झूमे श्रोता

Published

on

Loading...
Loading...

नागेपुर में महिला कजली महोत्सव 23 अगस्त को

वाराणसी। आजादी दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर (मिर्जामुराद) स्थित लोक समिति के आंगन में आशा ट्रस्ट, लोक समिति और दिहाड़ी मजदूर संगठन की ओर से कजली महोत्सव का आयोजन किया गया। दर्जनों गांव से आई टीम की मधुर कजली की धुन पर श्रोता झूम उठे।‌

कजली महोत्सव में दूर-दराज से आए लोकगायन के कलाकारों ने अपने गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कजली महोत्सव में लोगों ने पारम्परिक गीतों के साथ-साथ देशभक्ति, मौजूदा समय में समाज की स्थिति, भ्रष्टाचार जैसे सामयिक मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की। इस अवसर पर प्रेरणा कला मंच के कलाकारों ने मुंशी प्रेमचंद के उपन्यास पर आधारित नाटक हिंसा परमो धर्म की भावपूर्ण प्रस्तुति दी।

लोक समिति की ओर से कजली महोत्सव में पहुंचे सभी लोक गायक कलाकारों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कजली की शुरुआत लोकतंत्र सेनानी गांधीवादी कार्यकर्ता रामधीरज भाई, फतेहपुर से आए समाजसेवी वी के वर्मा और लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि पूर्वांचल कजली महोत्सव का एक अलग स्थान है। लोकगायकों ने इस प्रथा को आज भी जीवंत रखा है। कजली पूर्वांचल की संस्कृति और विरासत की पहचान है। कजली गीत सुनने के बाद गांव के अपनत्व का अहसास होता है।

Advertisement

लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने बताया कि पुरुषों की भांति महिला कजली महोत्सव 23 अगस्त को लोक समिति आश्रम नागेपुर में सुबह 11 से आयोजित किया गया है। इस दौरान नन्दलाल मास्टर, अनीता, सोनी,श्यामसुन्दर, रामबचन, शिवकुमार,आशा,अंबिका,मनीषा, प्रमोद,अजीत आदि लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम में दूध गंगा मिष्ठान राजातालाब और विश्व ज्योति जन संचार केंद्र ने विशेष सहयोग दिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page