Connect with us

पूर्वांचल

भाजपा के इशारे पर फिसल रही अनुराग ठाकुर की जुबान, फूंका पुतला

Published

on

रिपोर्ट -‌ अब्दुल वाहिद

भदोही। विपक्ष नेता राहुल गांधी के खिलाफ हुई टिप्पणी से नाराज कांग्रेसजनों ने बुधवार को अनुराग ठाकुर का पुतला फूंका। पुतला फूंकते समय पार्टीजनों से पुलिस की तीखी नोकझोक सुर्खियों में रही। गिरधरपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर एकजुट कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार दूबे ने कहा कि दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले ऐसे लोगों को अपनी गिरेबां में झांकना चाहिए। भाजपा के इशारे पर अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर टिप्पणी कर यह साबित कर दिया कि जिसका खाएंगे उसी का गाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि, अनुराग ठाकुर को राहुल गांधी की जाति जानने के पूर्व यह जान लेना चाहिए कि परनाना जवाहरलाल नेहरू आजादी के आंदोलन में 09 सालों तक जेल में रहे, दादी इंदिरा गांधी देश के लिए शहादत हुई, पिता स्वर्गीय राजीव गांधी की कुर्बानी इस देश की अखंडता एवं एकता बनाए रखने के लिए हुआ। अनुराग ठाकुर को अपने पूर्वजों के बारे में देश को बताना चाहिए जो आजादी के समय अंग्रेजों की मुखबिरी किया करते थे।

वसीम अंसारी ने कहा कि सामाजिक, आर्थिक, जातीय जनगणना इस देश के 80 फीसद लोगों की मांग है। संसद में जो कहा गया कि जिनकी जाति का पता नहीं वह जनगणना की बात करते हैं क्या अब देश की संसद में देश की आम जनता को गाली दी जाएगी। प्रधानमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या उनके कहने पर यह सब हुआ है। पुतला फूंकने वालों में हरिचंद दुबे, महेश मिश्रा, शक्ति मिश्रा, नाजिम अली, आजाद हुसैन, शमसीर अंसारी आदि रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page