Connect with us

पूर्वांचल

पांच ब्लाकों में खुलेगा ‘खेल अवस्थापना केंद्र’, विभाग सक्रिय

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट -‌ अब्दुल वाहिद

भदोही। नये वित्तीय सत्र में शासन ने युवा कल्याण विभाग से खेल अवस्थापना केंद्र स्थापित करने के लिए प्रस्ताव मांगा है। वहीं विभाग ने डीएम को पत्र लिख कर जिले के पांच ब्लाकों में प्रति खेल अवस्थपना केंद्र को तीन-तीन एकड़ भूमि उपलब्ध कराने संबंधित पत्र भेज दिया।     

Loading...

सूत्रों की माने तो जिले में एक मिनी ग्रामीण स्टेडियम चकमांधाता डीघ तो एक जिला स्टेडियम कार्यरत है। इस बात से इनकार भी नहीं किया जा सकता है कि विभिन्न योजनाओं अंतर्गत खेल मैदानों को संवारने को लेकर जिला प्रशासन की सक्रियता रही लेकिन हालात पर गौर किया जाए तो अव्यवस्थाओं का सामना करने वाले खेल मैदान में ही प्रतिभावान अपनेआप को निखारने का भरकस प्रयास जारी रखे हैं।      

जिला युवा कल्याण अधिकारी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि नये वित्तीय सत्र में पांच ब्लाकों में स्थापित होने वाली प्रक्रियाओं में किसी तरह के व्यवधान सामने न आया तो ग्रामीण परिवेश को खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट लक्ष्य मिलने में देर नहीं करेगा। उक्त केंद्र की अवस्थापना खेलो इंडिया के अधीन है और प्रति केंद्र लगभग तीन से चार करोड़ की लागत में होंगे। डीएम के प्रयास से तहसील अधिकारियों तक पहुंच कर भूमि की उपलब्धता पर विशेष बल दिया जा रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page