Connect with us

वायरल

पति की हार्टअटैक से हुई मौत तो पत्नी ने फ्लैट से कूदकर दे दी जान

Published

on

Loading...
Loading...

दिल्‍ली से सटे गाजियाबाद के वैशाली चौकी सेक्‍टर 3 एलकॉन अपार्टमेंट में रहने वाले 25 साल के अभिषेक आहलुवालिया और 22 साल की अंजलि की शादी नवंबर 2023 में धूमधाम से हुई थी। सोमवार को दोनों दिल्ली का चिड़िया घर देखने गए थे। वहां घूमते समय अचानक अभिषेक के सीने में दर्द होने लगा। उसकी हालत देखकर अंजलि ने अपने कुछ रिश्‍तेदारों को फोन किया और उसे गुरु तेग बहादुर अस्‍पताल में भर्ती करवाया। वहां से अभिषेक को सफदरजंग अस्‍पताल में रेफर कर दिया गया। लेकिन तब तक अभिषेक की मृत्यु हो गई।

Loading...

पति की मौत से अंजलि बुरी तरह से टूट चुकी थी। देर शाम को जब अभिषेक का शव घर पहुंचा तो सदमे में बैठी अंजलि अपनी सुधबुध खो बैठी, उसने अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। परिवार ने गंभीर हालत में उसे मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन मंगलवार सुबह उसने भी दम तोड़ दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page