गाजीपुर
श्री अतिरुद्र महायज्ञ एवं 108 आवृत्ति श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजित
विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
सैदपुर (गाजीपुर) जयदेश। श्री बुढ़ेश्वर महादेव सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्री अतिरुद्ध महायज्ञ एवं अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ (108 आवृत्ति) का समापन आज सोमवार 16 फरवरी 2026 को वैदिक मंत्रोच्चार और महापूर्णाहुति के साथ श्रद्धा एवं भक्ति भाव से संपन्न हुआ। यह धार्मिक अनुष्ठान दिनांक 23 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ होकर निरंतर चल रहा था।
समापन अवसर पर प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। काशी से पधारे विद्वान आचार्यों के निर्देशन में विधि-विधान से पूजन, हवन और महापूर्णाहुति संपन्न कराई गई। 108 वेदपाठी ब्राह्मणों का स्वागत एवं पूजन कर उन्हें दक्षिणा प्रदान की गई। यह कार्यक्रम आज के चकेरी के बाबा त्रिवेणी दास महाराज जी द्वारा देखरेख में किया गया,इस कार्यक्रम के अनुष्ठान आचार्य परम पूज्य श्री विनोद मिश्रा जी एवं आए हुए काशी के विद्वान ब्राह्मण द्वारा अनवरत 4 महीने से कार्यक्रम का वैदिक मंत्र उच्चारण से यह कार्यक्रम सफल होता दिख रहा है, वही कार्यक्रम के संयोजक विनय श्रीवास्तव पत्नी मीनू श्रीवास्तव पुत्र शशांक श्रीवास्तव पत्नी निधि, शिवांक पत्नी शिवानी, मानस पत्नी आयुषी, लक्ष्य,कौशीतु के साथ तेज प्रकाश उर्फ राजू श्रीवास्तव पत्नी और रिश्तेदार सहित भाग लिए।

कार्यक्रम के दौरान भक्ति संगीत, रामधुन और शिव स्तुति से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति की ओर से सभी संत-महात्माओं एवं आगंतुक श्रद्धालुओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। महापूर्णाहुति के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार होता है और आपसी भाईचारा सुदृढ़ होता है।
आयोजन को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों, ग्रामवासियों एवं युवाओं का विशेष योगदान रहा। अंत में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन जयप्रकाश पांडे द्वारा किया गया।
