Connect with us

वायरल

एम्बुलेंस से लेकर स्कूली बच्चे तक घंटों सड़क पर अटके,पीड़िया विसर्जन से बढ़ी परेशानी

Published

on

Loading...
Loading...

कुशीनगर। पडरौना स्थित खिरकिया इलाके में शनिवार सुबह से लगा भीषण जाम आम जनजीवन को ठप कर गया। पडरौना बाइपास रोड से खिरकिया झरही पुल तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जाम में एम्बुलेंस, स्कूल के बच्चे, महिला शिक्षिकाएँ और अन्य यात्री घंटों तक फंसे रहे। यह मार्ग पश्चिमी चंपारण जिले के कई ब्लॉकों सहित विष्णुपुरा विकासखंड का मुख्य आवागमन मार्ग है, जिसके कारण स्थिति और गंभीर हो गई।

जाम सुबह लगभग 8 बजे शुरू हुआ, जब खिरकिया, जंगल अमवा, मटियारवा और सोहेरौना समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों से युवतियाँ पीड़िया विसर्जन के लिए झरही घाट पहुँचीं। उनके साथ आए साउंड सिस्टम लगे वाहनों के चलते ट्रैफिक धीरे-धीरे बाधित होता गया। भीड़ और वाहनों की बढ़ती संख्या ने हालात इतने बिगाड़ दिए कि पैदल चलना भी दुर्लभ हो गया।

Loading...

स्थानीय लोगों ने जाम हटाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। वहीं प्रशासन की ओर से भी कोई ठोस पहल देखने को नहीं मिली, जिससे लोगों में आक्रोश दिखाई दिया।

एक एम्बुलेंस चालक ने बताया कि वह मरीज का शव गोपालगंज ले जा रहा था, लेकिन कई घंटों से जाम में फंसा है और परिजन शव जल्द घर ले जाना चाहते हैं। वहीं महिला शिक्षिकाओं ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि जाम के कारण वे समय पर विद्यालय नहीं पहुँच पा रहीं, जिससे उनकी उपस्थिति पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। जाम की समस्या के चलते आम लोगों में भारी रोष देखा गया और यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page