गाजीपुर
चक्रावतार महापराक्रमी राजा राजेश्वर सहस्त्रार्जुन की शोभायात्रा में झूमे श्रद्धालु
गाजीपुर। लहुरी काशी गाजीपुर में हैहय क्षत्रिय कलचुरी वंश के महापराक्रमी चक्रावतार भगवान विष्णु के 24वें अवतार, कार्तिकेय पुत्र तथा भगवान दत्तात्रेय से वरदानस्वरूप 1000 भुजाएँ प्राप्त कर रावण को बंदी बनाकर घोड़सार में छह माह तक रखने वाले राजा राजेश्वर सहस्त्रावाहु अर्जुन के कार्तिक सप्तमी के प्राकट्योत्सव पर देशभर में चल रहे धार्मिक कार्यक्रमों व समारोहों के अंतर्गत गाजीपुर में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिले भर के कलवार कसेरा समाज ने नवाब साहब के फाटक से शुभारंभ कर सजे हुए रथ पर महापराक्रमी चक्रावतार राजा राजेश्वर सहस्त्रावाहु अर्जुन की प्रतिमा स्थापित की।
शोभायात्रा में घंट-घड़ियाल, शंख, झंडा-पताका, डीजे के धार्मिक गीतों के साथ मुख्य अतिथि मा. कलवार अटल गुप्ता (राष्ट्रीय संयोजक, अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा व उत्तर प्रदेश-महाराष्ट्र प्रभारी), विशिष्ट अतिथि अजितेश जायसवाल (राष्ट्रीय अध्यक्ष, जायसवाल युवा मंच), अविनाश जायसवाल (चेयरमैन, नगर पालिका दिलदार नगर), अनिता जायसवाल (कार्यकारी अध्यक्ष, महिला महासभा), सुप्रिया जायसवाल (राष्ट्रीय प्रमुख सचिव, जायसवाल युवा मंच), रमेश जायसवाल (कार्यकारी अध्यक्ष), अखिलेश जायसवाल (कार्यकारी अध्यक्ष) सहित अन्य अतिथियों की अगवानी में जिले के कोने-कोने से पधारे हजारों महिला-पुरुष, युवा और बच्चे हर्षोल्लास एवं जयघोष करते हुए नाचते-गाते शोभायात्रा में शामिल हुए।
शोभायात्रा में चल रही झांकियों में भगवान शंकर, हनुमान और माता काली के रूप में सजे कलाकारों ने सभी का मन मोह लिया। यात्रा लाल दरवाजा, मिश्रबाजार होते हुए गुरुबाग, होमियोपैथिक कॉलेज रोड तक निकली, जहाँ नगरवासियों द्वारा बीच-बीच में गुलाब की पंखुड़ियों से झांकियों का स्वागत किया गया।

शोभायात्रा का समापन आशीर्वाद मैरिज हॉल में हुआ, जहाँ जलपान, भोजन व महाप्रसाद के बाद मंच पर उपस्थित अतिथियों को सम्मानित किया गया। भगवान सहस्त्रावाहु के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के पश्चात जिला कमेटी द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर एवं मोमेंटो भेंटकर स्वागत किया गया।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि कलवार अटल गुप्ता और विशिष्ट अतिथि अभिनाश जायसवाल ने जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा की जिला इकाई का गठन किया और अनिल जायसवाल (जिलाध्यक्ष), राजकुमार जायसवाल (महामंत्री), पप्पू प्रसाद, राजेश, संदीप, दीपक, उमेश, अनूप, गिरधारी जायसवाल, त्रिलोकी जायसवाल को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इसके साथ ही 11 उपाध्यक्षों में मनोज जायसवाल, रामअवध, नीरज, विकास जायसवाल तथा 11 कोषाध्यक्षों में अजय जायसवाल, मीडिया प्रभारी अमन जायसवाल, उत्पीड़न निवारण कानून प्रकोष्ठ मंत्री राकेश जायसवाल ‘रिंकू’, संरक्षक रमेश जायसवाल, शिवकुमार जायसवाल, बृजेश जायसवाल, परमानंद जायसवाल आदि को भी शपथ दिलाई गई और सम्मानित किया गया।
जिले में उत्कृष्ट कार्य हेतु खुशी जायसवाल को उत्तर प्रदेश हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर टॉप करने के लिए, उजाला जायसवाल को पी.जी. कॉलेज की उपाध्यक्ष पद हेतु तथा विकास जायसवाल को अपने स्वर्गीय पिता बोधा जायसवाल की सामाजिक विरासत संभालने हेतु सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक संजीत जायसवाल ‘बबलू’, राजेश जायसवाल (पूर्व जिलाध्यक्ष) एवं राजकुमार जायसवाल ‘बबलू’ का मुख्य अतिथि द्वारा माल्यार्पण, अंगवस्त्र ओढ़ाकर और मोमेंटो भेंटकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन राजेश जायसवाल (राष्ट्रीय संगठन मंत्री, अखिल भारतीय सर्ववर्गीय महासभा व पूर्व जिलाध्यक्ष, गाजीपुर) ने किया तथा सभा की अध्यक्षता दुर्गा प्रसाद जायसवाल ‘बाबूजी’ ने की।
