Connect with us

वाराणसी

डीएम ने दो डॉक्टर और फार्मासिस्ट को किया निलंबित

Published

on

Loading...
Loading...

डीएम सत्येंद्र कुमार ने औचक निरीक्षण में पकड़ीं खामियां, दवा वितरण में अनियमितता पर जताई कड़ी नाराजगी

वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पिंडरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आईं। मरीजों से बातचीत में पता चला कि उन्हें अस्पताल के बजाय बाहर की दवाएं लिखी जा रही थीं। इस पर डीएम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. अरविंद और फार्मासिस्ट अभिमन्यु को निलंबित कर दिया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने मरीजों से इलाज और दवा वितरण की जानकारी ली। कुछ मरीजों ने शिकायत की कि डॉक्टर बाहर की दवा लिख रहे हैं। जब डीएम ने इस बारे में डॉ. प्रदीप कुमार और डॉ. अरविंद से पूछताछ की, तो वे कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। दोनों डॉक्टरों का नाम मरीजों द्वारा बताए जाने पर जिलाधिकारी ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दिए।

इसी दौरान फार्मासिस्ट अभिमन्यु से भी दवाओं को लेकर जवाब मांगा गया, लेकिन उसने टालमटोल किया। इस पर डीएम ने उसे भी निलंबित कर दिया। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी मरीज को बाहर की दवा लिखी गई तो संबंधित कर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

डीएम ने डॉक्टरों के कमरे और दवा वितरण रजिस्टर की भी जांच की। साफ-सफाई की बदइंतजामी और स्टाफ की अनुपस्थिति पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि स्वास्थ्य केंद्र में नियमित जांच और मरीजों को अस्पताल की दवाएं ही उपलब्ध कराई जाएं। पीएचसी पिंडरा में हुई इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page