Connect with us

मऊ

पंप नहर चालू होते ही टूटी, खेतों में भर गया पानी, किसानों की बढ़ी चिंता

Published

on

Loading...
Loading...

दोहरीघाट (मऊ)। शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे जैसे ही दोहरीघाट क्षेत्र की पंप नहर में पानी छोड़ा गया, गोठा गांव के पास पश्चिम दिशा में नहर टूट गई। इसी स्थान से कच्ची नहर की शुरुआत होती है। नहर टूटते ही आसपास के किसानों में हड़कंप मच गया और वे तुरंत मौके पर पहुंच गए।

सिंचाई विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद नहर को बंद करवाया गया।लेकिन तब तक कई किसानों के खेत पानी से पूरी तरह भर चुके थे। भले ही इससे सीधे फसल को नुकसान नहीं हुआ हो, लेकिन करीब 350 किलोमीटर क्षेत्र के वे किसान जो नहर के पानी का इंतजार कर रहे थे, अब परेशान हैं। जब तक नहर की मरम्मत नहीं होती, तब तक उन्हें सिंचाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी। यह नहर बीते दिनों सफाई कार्य के चलते बंद थी।

Loading...

जैसे ही उसे चालू किया गया, उसका टूट जाना विभाग की लापरवाही को उजागर करता है। इससे खास तौर पर वे किसान प्रभावित हुए हैं, जिन्होंने धान की नर्सरी लगा दी है और जिन्हें समय पर पानी की जरूरत थी।

नहर का चालू होते ही टूट जाना अब सिंचाई विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। किसान मांग कर रहे हैं कि मरम्मत कार्य को प्राथमिकता दी जाए और जल्द से जल्द नहर को पुनः चालू किया जाए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page