Connect with us

मऊ

श्रमिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान: अपर जिलाधिकारी

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला श्रम बंधु की बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने की। बैठक में सहायक श्रमायुक्त प्रभात कुमार सिंह ने श्रमिकों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 1,35,000 श्रमिक पंजीकृत हैं, जिनमें से केवल 17,000 का नवीनीकरण हुआ है। योजनाओं के अंतर्गत कन्या विवाह अनुदान के 81, मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता के 4, मातृत्व शिशु हित लाभ के 5 और संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत 7 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि श्रम विभाग अटल आवासीय विद्यालय, शौचालय सहायता, कौशल विकास, महात्मा गांधी पेंशन, गंभीर बीमारी सहायता, कन्या विवाह, मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद, निर्माण कामगार मृत्यु-दिव्यांगता सहायता और संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन जैसी योजनाएं चला रहा है। उन्होंने सभी पंजीकृत श्रमिकों से अपील की कि इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

बैठक में श्रमिक संगठन के प्रतिनिधियों ने बिजली विभाग में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश न मिलने और 30 दिन काम करवाकर केवल 26 दिन का वेतन दिए जाने की समस्या उठाई। साथ ही मजदूरी में वृद्धि की सार्वजनिक घोषणा की भी मांग रखी गई।

अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि श्रमिकों का पंजीकरण विशेष अभियान के तहत कराया जाए ताकि अधिक से अधिक श्रमिक योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि मनरेगा श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीकरण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराया जाए। ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर पंजीकरण और नवीनीकरण की व्यवस्था की जाएगी।

Advertisement

विभिन्न योजनाओं से संबंधित लंबित आवेदनों का सत्यापन कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए गए। बैठक नियमित रूप से कराने और स्थानीय श्रमिकों को अधिक रोजगार उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही गई। योजनाओं में कम आवेदन पर नाराजगी जताते हुए संबंधित पटल सहायक से स्पष्टीकरण मांगा गया।बैठक में श्रम विभाग से जुड़े कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page